महासमुंद : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 4 अगस्त को
महासमुंद : जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 4 अगस्त को शाम 4:00 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। जल संसाधन संभाग के कार्यपालन अभियंता एवं जिला जल उपयोगिता समिति के सचिव पी.आर. विश्वकर्मा ने बताया कि बैठक में महासमुंद जिले के वृहद, मध्यम एवं लघु सिंचाई जलाशयों की वर्तमान में भराव की स्थिति एवं खरीफ सिंचाई के लिए जल प्रदाय करने के संबंध में चर्चा की जाएगी। उक्त बैठक में सर्व संबंधितों को नियत समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें