महासमुंद नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा, राशि महिलांग बनी... - CG Sandesh

महासमुंद नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा, राशि महिलांग बनीं अध्यक्ष

नगर पालिका महासमुंद में कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष पद के लिए लाए अविश्वास प्रस्ताव में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद आज अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ, जिसमें कांग्रेस की राशि महिलांग ने जीत हासिल की.

नगर पालिका अध्यक्ष के लिए मतदान आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ. कांग्रेस से राशि महिलांग और भाजपा से प्रकाश चंद्राकार ने नामांकन दाखिल किया था. नगर पालिका के सभागार में आयोजित मतदान में दोपहर 2 बजे तक परिणाम आ गया, जिसमे कांग्रेस की राशि महिलांग को 19 मत और भाजपा के पूर्व नगर पालिक अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकार को 11 मत मिले. राशि महिलांग को नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने पर निर्वाचन अधिकारी ने जीत का प्रमाणपत्र दिया.

जीत के बाद नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने कहा, भूपेश बघेल की विकास की नीति की जीत हुई है. कुशल रणनीति के कारण आज 27 साल बाद कांग्रेस को एक बार फिर नगर सरकार की जिम्मेदारी मिली है. हमारी प्राथमिकता शहर के मूलभूत सुविधाओं और शहर को विकास की गति पर लेकर जाना है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें