दो प्रेमियों की होने वाली थी शादी, फिर प्रेमी ने फांसी लगाकर... - CG Sandesh

दो प्रेमियों की होने वाली थी शादी, फिर प्रेमी ने फांसी लगाकर दे दी जान.... प्रेमिका ने भी उठाया ये कदम…

रिश्ते की बात चलने के बाद ऐसा कुछ हुआ कि परेशान युवती ने घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया. जहर के प्रभाव से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है.

बता दें कि, रजगामार पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले कोरकोमा गांव की 17 वर्षीय नाबालिग को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां पर उसकी स्थिति गंभीर है. बीती रात उल्टी करने पर परिजनों को इस बारे में जानकारी हुई. युवती की भाभी सावित्री ने बताया कि उल्टी करने पर आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया.

सावित्री ने बताया कि हरेली से पहले उसकी ननंद का रिश्ता लेकर बांधा पाली के लोग आए हुए थे. दोनों का रिश्ता तय हो गया. लड़की के नाबालिग होने के कारण एक साल बाद शादी करने का निर्णय दोनों परिवार ने लिया. इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल से बातचीत होने लगी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई.

आगे सावित्री ने बताया कि, इसके बाद पता नहीं क्या हुआ कि युवक ने कुछ दिनों पहले फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली और इसकी जानकारी जब नाबालिग को मिली तो वह परेशान रहने लगी. जिसके बाद तनाव में आकर नाबालिग प्रेमिका ने भी कीटनाशक का सेवन कर जान देने की कोशिश की. जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें