महासमुंद : खेत में जुताई करने को लेकर मारपीट, धमकी एवं ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास करने पर मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम चोरभठ्ठी में खेत में जुताई करने को लेकर मारपीट, धमकी एवं ट्रैक्टर से कुचलने के प्रयास करने पर मामला दर्ज, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पार्थी तोषण चन्द्राकर ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई 2022 को वह ग्राम चोरभठ्ठी में अपने हिस्सा बंटवारा की भूमि जिसे आज से करीब 22 वर्ष पूर्व उसके पिता देवशरण चन्द्राकर को अपने भाईयों के साथ हुये बंटवारे में ग्राम चोरभठ्ठी की भूमि मिला है उसे देखने गया था तब वहां देखा कि सिमरन चन्द्राकर करीब 8-10 लडके को लेकर उसके हिस्से बंटवारे के खेत में ट्रैक्टर चलवा रही थी जिसे उक्त कृत्य करने से मना करने पर उसे एवं ऋषभ, लक्की एवं नितिन चारों लोगों से हाथ एवं मुक्का से मारपीट किये तथा उसे एवं उसके उपरोक्त भाईयों को जान से मारने की धमकी दिये एवं म बहन की अश्लील गाली गलौज करते हुये उन लोगों के उपर ट्रेक्टर को चढाकर जान सहित खत्म कर देने के आश्य से ट्रैक्टर से कुचलने की की कोशिश किया.
इसी बीच उसका भाई अरविंद चन्द्राकर महासमुन्द से ग्राम चौरभठ्ठी मौके पर पहुंचा तो अरविंद चन्द्राकर को भी सिमरन के आये लडके झापड से मारपीट किये जिससे अरविंद चन्द्राकर का चैन सोने का गायब हो गया है। उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू निकाल कर दौडाने लगा उपरोक्त सभी व्यक्ति उन्हें नुकसान पहुंचाने एवं डराने धमकाने आऐ थे, जबकि उसके बंटवारे की भूमि पर उपरोक्त व्यक्तियों का कोई हित नही है। सिमरन चन्द्राकर के साथ आए निखिल अग्रवालल, इमरान मेमन एवं उसके 7-8 साथी जिसका नाम वह नही जानता जिसे देखकर वह पहचान सकता है । सिमरन चन्द्राकर उन व्यक्तियों को मारपीट करने एवं धमकी देने के लिये उकसा रही थी।
घटना के समय धटना स्थल पर ग्राम चोरभठ्ठी के ओमप्रकाश चन्द्राकर, रमेश चन्द्राकर, गैंदराम संवर, भोला खुटे व अन्य 3-4 लोग उपस्थित थे जिन्होने घटना होते देखा है घटना स्थल पर उपस्थित गवाह उपरोक्त व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किये कि उक्त भूमि देवशरण के बंटवारे की भूमि है फिर भी आरोपीगण नही माने ग्राम चौरभठ्ठी आकर अश्लील गाली गलौज करने जान से मारने की धमकी देने एवं मारपीट करने तथा ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश किया गया । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 147-IPC, 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।