बसना : झोपडी नुमा होटल में लोगों को शराब पिलाते एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : झोपडी नुमा होटल में लोगों को शराब पिलाते एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 05 अगस्त 2022 को मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम सोनामुंदी में कपुर साय रात्रे नामक व्यक्ति अपने झोपडी नुमा होटल के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के निशानदेही पर तहसील चौक बसना पहुंची पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम कपुर साय रात्रे पिता परस राम रात्रे उम्र 35 साल साकिन सोनामुंदी का रहने वाला बताया.

आरोपी के कब्जे से दो नग अंग्रेजी गोवा शराब 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब की गंध आ रही है, 2. दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया आरोपी कपुर साय रात्रे का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें