बसना : पान दुकान में अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : पान दुकान में अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 06 अगस्त 2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि पंकज साव नामक व्यक्ति अपने पान दुकान के सामने लोगों को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से धन अर्जित कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के निशानदेही पर पंकज साव के पान दुकान बंसुला पहुंचा पुलिस को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति वहां से भाग गये एक व्यक्ति मिला जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम पंकज साव पिता कमला साव उम्र 24 साल साकिन बंसुला थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया एवं लोगो को शराब पीने पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराना स्वीकार किया।

आरोपी के कब्जे से दो नग गोवा अंग्रेजी शराब 180 एमएल का खाली शीशी जिसमें शराब का कुछ अंश है , 2. दो नग खाली डिस्पोजल ग्लास जिसमें शराब की गंध आ रही है को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी पंकज साव का कृत्य अपराध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें