पुलिस ने महासमुंद जिले के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का किया... - CG Sandesh

पुलिस ने महासमुंद जिले के बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण एवं अवलोकन

▪️ बैंकों की सुरक्षा ऑडिट का सघन अभियान चलाते हुए कुल 54 बैंकों की की गई आज चेकिंग

▪️ बैंकों के सीसीटीवी कैमरा, फुटेज का स्टोरेज सिस्टम, अलार्म तथा बैंक परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का किया गया निरीक्षण

▪️ बैंकों में आने वाले ग्राहकों बुजुर्गों व महिलाओं के साथ दिखने वाले अपरिचितो तथा बैंकों के आसपास घूम रहे संदिग्धों की भी की गई चेकिंग

▪️ बैंकों के इमरजेंसी अलार्म सिस्टम तथा इमरजेंसी में सूचना तंत्र की भी की गई चेकिंग

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल के निर्देशन में आज जिले के कुल 54 बैंकों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था के निरीक्षण एवं अवलोकन का सघन अभियान चलाया गया। आज जिले के समस्त बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तथा किए गए इंतजामों का निरीक्षण एवं अवलोकन करने समस्त थानों की पुलिस टीम बैंकों में पहुंची।

पुलिस टीम द्वारा बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा उसके फुटेज के स्टोरेज सिस्टम को चेक किया गया ताकि किसी घटना के घटित होने पर फुटेज को तत्काल प्राप्त किया जा सके बैंक परिसर में इमरजेंसी हेतु लगाए गए अलार्म सिस्टम तथा कम्युनिकेशन सिस्टम का भी पुलिस टीम द्वारा जायजा लिया गया। बैंक परिसर में आने जाने वाले ग्राहकों तथा बैंक परिसर के बाहर मौजूद लोगों की भी चेकिंग की गई।

खासकर बुजुर्गों तथा महिलाओं के समीप दिखने वाले ऐसे लोग जो कि सहयोग करने के बहाने इनके साथ धोखाधड़ी करते हैं उनकी भी चेकिंग की गई। बैंकों के गार्ड्स व प्रवेश द्वारों का भी सुरक्षा की दृष्टि से अवलोकन किया गया इस संबंध में सभी थानों की पुलिस टीम द्वारा बैंकों की सुरक्षा तंत्र की मजबूती तथा उसे बढ़ाने के उपायों को बैंक प्रबंधन से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थानों द्वारा आज उक्त कार्यवाही की गई है तथा बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था तथा बैंक परिसर के अंदर व बाहर अपराध को घटित होने से रोकने हेतु ऐसी चेकिंग कार्यवाही आगे भविष्य में भी की जाती रहेंगी।

उक्त कार्यवाही आकाश राव गिरेपुन्जे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महासमुंद, कल्पना वर्मा एसडीओपी महासमुंद, विनोद मिंज एसडीओपी पिथौरा , विकास पाटले एसडीओपी सरायपाली ,कपिल चंद्रा एसडीओपी बागबाहरा के पर्यवेक्षण में समस्त जिलों के थानों में कराई गई।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें