बसना : मेरे को देखकर क्यों थुके हो कहकर बाप-बेटे से रसोईया स... - CG Sandesh

बसना : मेरे को देखकर क्यों थुके हो कहकर बाप-बेटे से रसोईया से की मारपीट, बिच बचाव करने आयी पत्नी से भी मारपीट

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह में एक व्यक्ति से मारपीट करने का मामला सामने आया है, जहाँ व्यक्ति गुडाखू कर रहा था उसी वक्त आरोपी वहां से गुजर रहा था और आरोपी ने मेरे को देखकर क्यों थुके हो कहकर मारपीट की और बिच बचाव करने आयी पत्नी से भी मारपीट की. शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है.

बोईरडीह निवासी प्रार्थी हेमसागर यादव ने अपनी शिकायत में बताया है की वह शा.प्रा.शाला बोईरडीह में रसोईया का काम करता है.  वह 4 अगस्त की रात लगभग 8 से 9  बजे के बीच अपने घर के सामने गली में गुडाखू कर रहा था, उसी समय गांव का टिकेश्वर यादव वहां पर आया और बोला कि मेरे को देखकर क्यों थुके हो, तब हेमसागर ने कहा की मैं तुमको देखकर नहीं थुका हुं.

 इसी बात पर टिकेश्वर यादव हेमसागर से लडाई झगडा करने लगा. हेमसागर द्वारा समझाईस देने के बाद भी टिकेश्वर यादव नहीं माना और वाद-विवाद करते हुऐ धक्का मुक्की करने लगा, उसके बाद उसका लडका दिपक भी वहां पर आ गया और विवाद करने लगा. टिकेश्वर यादव विवाद कर रहा था उसी समय हेमसागर की पत्नी बीच बचाव करने आई तो उसे भी डण्डा से मारपीट किया है. जिससे उसकी पत्नी के दांहिने कलाई, बाएँ पैर एवं कमर में चोट लगा है. प्रार्ही ने बताया है की उक्त व्यक्ति हमेशा शराब के नशे में गांव मोहल्ले में विवाद करता रहता है.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम किया है.


अन्य सम्बंधित खबरें