बसना मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 16 मरीजो किया गया उपचार - CG Sandesh

बसना मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 16 मरीजो किया गया उपचार

बसना : दिनांक 08।08।2022 को सामुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र बसना में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। मानसिक रोग के 16 मरीज मिला जिसे चिकित्साकिय जांच कर नि:शुल्क दवाई के साथ मनोसामाजिक परामर्श दीया गया। नये मरीज 06 व पुराने मरीज के 10 मिला जिसमें डिप्रेसन, सिजोफ्रेनीयच, एन्जाईटी,मेनिया, बाई पोलर, जन्म जात मानसिक विकलांगता, के मरीज मिले है। मानसिक स्वास्थ्य शिविर में ड्रॉ एस आर बंजारे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रोहित कुमार वर्मा डी पी एम और ड्रॉ छत्रपाल चंद्राकर चिकित्सा अधिकारी ।

नोडल मानसिक स्वास्थ्य रामगोपाल खूँटे मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता, तेकलाल नायक एंम ओ यू, देवकुमार डडसेना योगा प्रशिक्षक उपस्थित हुये।

ड्रॉ जे पी प्रधान बी एम ओ, डोलचन्द नायक बी पीएमसामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना के स्टाफ और मितानिनो का सहयोग रहा।


अन्य सम्बंधित खबरें