महासमुंद : जिला लघु वनोपज सहकारी संघ के मंडल के सदस्यों के न... - CG Sandesh

महासमुंद : जिला लघु वनोपज सहकारी संघ के मंडल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए तिथियां निर्धारित

महासमुंद : जिला यूनियन की पंजीकृत उपविधि के अनुसार मंडल के लिए निर्वाचित किए जाने वाले 10 सदस्यों इनमंे सामान्य वर्ग से 05, अनुसूचित जाति वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग से एक-एक तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग से 03 मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित किया गया हैं।
जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुंद के रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि जिसके लिए नामांकन पत्र 17 अगस्त को दोपहर 12ः00 बजे से शाम 04ः00 बजे तक कार्यालय प्रबंध संचालक, जिला लघु वनोपज सहकारी संघ महासमुंद में प्रस्तुत कर सकते है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा (जांच) एवं वैद्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 18 अगस्त को दोपहर 12ः00 बजे से होगा। 

19 अगस्त 2022 को नामांकन पत्रों की वापसी तथा चुनाव के अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन एवं चिन्हों का आबंटन किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मेलन में चुनाव एवं मतगणना शनिवार 27 अगस्त को दोपहर 12ः00 बजे से दोपहर 03ः00 बजे तक वन रक्षक प्रशिक्षण शाला महासमुंद में होगा। रिक्त स्थानों का सहयोजन यदि हो तो 28 अगस्त को दोपहर 12ः00 बजे से किया जाएगा। 29 अगस्त को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों तथा अन्य पदाधिकारियों के निर्वाचन की सूचना जारी होगा तथा 02 सितम्बर 2022 को निर्वाचन कार्यालय प्रबंध संचालक जिला लघु वनोपज संघ महासमुंद में होगा।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें