बसना : ट्रेक्टर से बैटरी चोरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
बसना थाना अंतर्गत ग्राम गढफुलझर में ट्रेक्टर से बैटरी चोरी करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
मनोहर पाण्डे ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है कि उसके मितान महीपाल सिंग के खेत में धान रोपाई का काम चल रहा है जिसे 08 अगस्त 22 को उसका ट्रेक्टर क्रमांक CG06 GB 6532 को खेत में छोडे थे शाम करीबन 07.30 बजे वह उसके भाई प्रवीण चंद्र पाण्डे के साथ खेत तरफ देखने गये तो उसके ट्रेक्टर में कुछ लोग दिखे जिससे ट्रेक्टर में समान चोरी होने के आशंका पर दौडे तो तीन व्यक्ति उसके ट्रेक्टर का बैटरी को लेकर भाग रहे थे।
जिसे वे दोनों भाई मिल कर दौडाऐ तो बैटरी को फेककर भाग गये दौडाते समय वह देखा है. उक्त तीनों व्यक्ति ग्राम नानकसागर के आशीष बेहरा, लोकेश बरिहा, सुरेश बरिहा है जो उसके ट्रेक्टर से बैक्ट्री निकालकर चोरी किये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34-IPC, 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।