सरायपाली : नीम और रक्त चन्दन के पेड़ को काटकर ले गये चोर - CG Sandesh

सरायपाली : नीम और रक्त चन्दन के पेड़ को काटकर ले गये चोर

सरायपाली थाना अंतर्गत खेत ग्राम भौरादादर भूमि स्वामी की जमीन में लगे पेड को काट कर चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

ईश्वर पटेल ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भौंरादादर थाना सरायपाली जिला महासमुंद(छ.ग.) का निवासी है उसके भूमि स्वामी हक की भूमि ग्राम भौरादादर प0ह0नं0 13 तहसील बसना खसरा नं0 89 रकबा 0.80 हे0 स्थित है खेत के मेड में लगे 4 नग नीम वृक्ष एवं रक्त चंदन वृक्ष कीमती लगभग 20 हजार रू0 को उसके गांव भौरादादर का रेशमलाल पटेल 26 मई 2022 को चोरी करके काट लिया है और कुछ वृक्षों को चोरी कर ले गया है।

जांच में रेशम पटेल द्वारा आवेदक के खेत में लगे उक्त वृक्षो को चोरी कर काटकर ले जाना पाये जाने से अपराध धारा 379-IPCपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें