सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर माँ बेटे को हाथ मुक्का डंडे ... - CG Sandesh

सरायपाली : पुरानी रंजिश को लेकर माँ बेटे को हाथ मुक्का डंडे से की पिटाई

सरायपाली थाना अंतर्गत दुलारपाली में पुरानी रंजिश की बात को लेकर माँ बेटे को हाथ मुक्का डंडे से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

आवेदिका भूमिबाई ने पुलिस को बतायी कि दुलारपाली की निवासी है। 02 अगस्त 22 को शाम 7 बजे गांव के अलेख, बाबूलाल एवं खीतलाल द्वारा उसके घर के सामने आंगन में आकर उसे जबरन गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किये हैं जिससे उसके दोनों हाथ पैर एवं शरीर के अन्य भाग में चोट आई है। मारपीट करते समय उसका बेटा प्रेमलाल छुड़ाया तो उसको भी मारपीट किये जिससे उसे भी चोट आया है। डायल 112 के माध्यम से उसके पति आत्माराम उन दोनों को अस्पताल लाकर भर्ती कर इलाज कराये हैं।

प्रार्थिया के लिखित आवेदन पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294,323,506,34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें