राखी बंधवाने जा रहे थे ,रास्ते में हुआ जबरदस्त सड़क हादसा... ... - CG Sandesh

राखी बंधवाने जा रहे थे ,रास्ते में हुआ जबरदस्त सड़क हादसा... 5 की हुई मौत, बाकि घायल

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिला और 3 युवक शामिल हैं। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक अपनी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था, लेकिन हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतकों के शव और घायलों को केशकाल के अस्पताल लाया गया है। मामला जिले के धनोरा थाना क्षेत्र का है।


जानकारी के मुताबिक, धनोरा के पास स्थित कररापारा गांव में हादसा हुआ है। बाइक में सवार 3 युवक फरसगांव के मोदे गांव से केशकाल के इरागांव की तरफ जा रहे थे। इनमें इरागांव के रहने वाला बाइक चालक युवक विनय पांडे (26) बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। दूसरी बाइक पर महिला और एक युवक सवार थे।

मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी धनोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जवान मौके पर पहुंच गए जिन्होंने घायलों और तीनों मृतकों को पुलिस वाहन से ही केशकाल के अस्पताल पहुंचाया। 

बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थित गंभीर बनी हुई है। उसे कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर करने की तैयारी की जा रही है। खबर लिखे जाने तक घायलों समेत अन्य दोनों मृतकों के नामों की जानकारी नहीं मिल पाई।

कोंडागांव जिले में एक ही दिन में अलग-अलग दो हादसे हुए हैं। नेशनल हाईवे में ट्रक और इनोवा की टक्कर मेंसवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। धनोरा इलाके में हुए हादसे में महिला समेत 4 लोगों की मौत और 1 घायल हैं। इन दोनों हादसों में 5 लोगों की मौत हुई है। सभी हादसे केशकाल ब्लॉक में ही हुए हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें