बसना : खेत में खेती नहीं करने दुंगा कहकर डंडा से मारपीट कर द... - CG Sandesh

बसना : खेत में खेती नहीं करने दुंगा कहकर डंडा से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पिरदा खेत में खेती नहीं करने दुंगा कहकर डंडा से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

शेष कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी का काम करता है. 11 अगस्त 2022 को सुबह 11.00 बजे अपने खेत जिसका खसरा नंबर 1677 तरफ फसल देखने गया था उसी समय ग्राम का आनंद राम उर्फ आलुगुलु वहीं पर अपने हांथ में डंडा लेकर आया और तुझे इस जमीन में खेती करने नहीं दुंगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते हुए आज तूझे जान से मार दुंगा कहकर डंडा से मारपीट करने लगा जिससे वह जान बचाकर वहां से अपने घर आया है ।

मारपीट करने से उसके चेहरे एवं सिर में चोंट लगा है । घटना को बाजू खेत वाला आशिष पटेल देखा सुना है । पूर्व में भी आनंद यादव द्वारा उसे एवं उसके पत्नी के साथ कई बार मारपीट कर चुका है । उसके इस कृत्य से उसका परिवार भयभीत है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें