खल्लारी : खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

खल्लारी : खेत में करंट लगने से व्यक्ति की मौत

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम रामखेड़हा में एक व्यक्ति की खेत में बिजली करंट लगने से मौत हो गयी. घटना 11 नवम्बर की शाम करीब 6 बजे की है.

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम रामखेड़हा निवासी मृतक लखन लाल पटेल पिता निहाली राम उम्र 40 साल खेत देखेने गया था, उसे फेसींग तार में बिजली करंट लगा, जिससे उसकी मौत हो गयी.

घटना की सुचना मुरारी पटेल ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें