बसना : महिला पर तलवार से प्राणघातक हमला, हालत गंभीर
बसना क्षेत्र के आई टी आई के सामने बंसुलाडीपा में एक महिला पर प्राणघातक हमला किया गया है। महिला पर आरोपी ने तलवार से हमला कर दिया। जिससे महिला को गंभीर चोट आई है। गंभीर हालत में महिला को सरकारी अस्पताल बसना लाया गया.
श्यामलाल जगत ने पुलिस को बताया कि वह मजदुरी काम करता है । 12 अगस्त 2022 को सुबह 09.00 बजे वह उसकी पत्नी लक्ष्मी जगत को प्री मैट्रीक बालक छात्रावास बंसुलाडीपा में ड्युटी के लिए छोडकर आया था। लगभग 10.00 बजे वह अपने घर के सामने गली में था उसी समय उसकी पत्नी लक्ष्मी जगत की चिखने चिल्लाने की आवाज आई तब वह दौडकर आईटीआई के सामने गया तो देखा कि दिलीप सेठ अपने हांथ में तलवारनुमा हथियार पकडा था और उसकी पत्नी के उपर प्राणघातक वार कर रहा था उसके चिल्लाने पर एवं उसे आता देखकर दिलीप वहां से भाग गया। वह अपने पत्नी के पास जाकर देखा तो उसकी पत्नी खून से लथपथ थी बेहोश हो गयी थी उसके दाहिना अंगुठा, दाहिना हांथ, बांए हांथ एवं सिर में गंभीर चोंट लगा है ।
फिर वहां पर खडे लोगो के मदद से 108 एम्बुलेंस वाहन से ईलाज हेतु सरकारी अस्पाल बसना लाया है। घटना को वहां पर उपस्थित अन्य लोग देखे हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 307-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें