सरायपाली : श्री जगन्नाथ फ्यूल्स में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभाजन विभीषिका समृति दिवस कार्यक्रम तथा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया
इंडियन ऑयल द्वारा महासमुंद जिले के झिलमिला सरायपाली स्थित श्री जगन्नाथ फ्यूल्स में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभाजन विभीषिका समृति दिवस कार्यक्रम तथा तिरंगा यात्रा का आयोजन इंडियन ऑयल के जिला सेल्स अधिकारी शरद कुमार के नेतृत्व में किया गया जहां विभाजन की विभीषिका संबंधीत जानकारी की बोर्ड प्रदर्शनि लगा कर विभीषिका की पीड़ा को दिखाने का प्रयास किया गया तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार जनों का सम्मान किया जिसमेँ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. लखनलाल वर्मा के नवासे सौम्य रंजन कानूनगो का सम्मान शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया, साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य जनो को विभाजन के समय की विभीषिका के विषय में जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर श्री जगन्नाथ फ्यूल्स के संचालक सौरभ मिश्रा ने बताया कि राष्ट्र के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पे भारत सरकार के सभी केंद्रीय मंत्रालयों के अंतर्गत आने वालों विभागों द्वारा पूरे राष्ट्र में विभाजन विभीषिका समृति दिवस के अंतर्गत लोगों को देश विभाजन की विभीषका से परिचित कराने के साथ साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी या उनके परिवार जनों का सम्मान भी किया जा रहा है साथ ही विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों के प्रति सम्मान भी व्यक्त किया जा रहा है ! साथ ही उन्होंने बताया कि इंडियन ऑयल द्वारा एक जिले में एक ही स्थान पर यह कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है, हमारा सौभाग्य है कि इस गौरवशाली कार्यक्रम के आयोजन का सौभाग्य हमारे पेट्रोल पम्प प्रतिष्ठान को प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम के अवसर आए सभी आमजनों के साथ साथ पेट्रोल पंप के सभी कर्मचारियों के साथ साथ पंप में पेट्रोल डीजल के निमित्त आये सभी ग्राहकों को भी उक्त कार्यक्रम की जानकारी देकर स्वल्पाहार और मिठाई का वितरण किया गया। पेट्रोल पंप में एक सेल्फी बूथ भी लगाया जहां आकर आम जन को सेल्फी लेकर आजादी के अमृत महोत्सव में सम्मिलित होने को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल के जिला सेल्स अधिकारी शरद कुमार पेट्रोल पंप के संचालक सौरभ मिश्रा एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।