महासमुंद : पशुओं में संक्रामक बीमारी लम्पि स्किन डिसीज को देखते हुए ज़िले के साप्ताहिक गोवंशीय पशु बाजार बंद
परिवहन व आवागमन पर पूर्णतया प्रतिबंध
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी निलेशकुमार क्षीरसागर ने आदेश जारी कर कहा है कि राजस्थान एवं गुजरात राज्य में संक्रामक बीमारी लम्पि स्किन डिसीज फैल चुका है। उक्त बीमारी व्यापारियों के माध्यम से लाए गए पशु से रोग ग्रस्त हो सकते हैं तथा पशुओं से बीमारी फैला सकते हैं। अतएव उक्त तथ्यों को ध्यान में रखते हुए महासमुंद जिले में संचालित साप्ताहिक गोवंशीय पशु बाजार महासमुंद विकासखंड के बरोंडाबाज़ार, पिथौरा विकासखंड का सांकरा के साथ ही बसना बकरी बाज़ार को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक बंद किया जाता है। साथ ही अन्य जिलों से पशुओं के परिवहन व आवागमन, पशुमेला, प्रदर्शनी,क्रय-विक्रय एवं अन्य राज्यों से पशुओं को चराने लाए जाने के लिए पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें