बसना : बिटांगीपाली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक के ठोकर से... - CG Sandesh

बसना : बिटांगीपाली पेट्रोल पंप के पास अज्ञात ट्रक के ठोकर से बाइक सवार की मौत

बसना थाना अंतर्गत NH 53 रोड पेट्रोल पंप के पास, बिटांगीपाली अज्ञात ट्रक के ठोकर से बाइक सवार की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

प्रीतम चौधरी ने पुलिस को बताया कि खेती किसानी का काम करता है कि 13 अगस्त 2022 को करीबन 10.30 बजे उसका भांजा अनिल पटेल उम्र 17 साल अपने दोस्त धर्मेन्द्र चौधरी व एक अन्य के साथ सरायपाली से अपने गांव पिलवापाली थाना पिथौरा मोटर सायकल ड्रीम युगा क्रमांक CG 06 GG 9736 में आ रहा था एन0एच0 53 रोड ग्राम बिटांगीपाली पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था कि सामने की ओर से आ रही अज्ञात ट्रक के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए उसके भांजे अनिल पटेल के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे अनिल पटेल के सिर में व शरीर के अन्य हिस्सो मे चोट आई जिसे ईलाज के लिए डायल 112 के मदद से सीएचसी बसना ले गये थे जहां डाक्टर साहब ने रिफर करने पर उच्च ईलाज हेतु अग्रवाल अस्पताल बसना मे भर्ती किये थे जिनका ईलाज के दौरान मौत हो गया ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें