महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस : हाथों में तिरंगा लेकर लगायी दौड... - CG Sandesh

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस : हाथों में तिरंगा लेकर लगायी दौड़

महासमुंद : स्वतंत्रता दिवस के एक दिन स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया गया। भारी बारिश के बीच कई प्रतिभागियों ने अपने हाथों में तिरंगा ले कर दौड़े लगायी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद चंद्राकर थे और अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की। कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौक़े पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत एस.आलोक भी मौजूद थे। 

कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों ने सदभावना दौड़ की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दौड़ में शामिल हुए। स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, ज़िला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, स्कूली बच्चे आदि ने भाग लिया।

दौड़ महासमुंद शहर के मुख्य चौक-चौराहों से होकर मिनी स्टेडियम में समाप्त हुई। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हमर तिरंगा के अभियान के तहत 11 से17 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें