बसना : भाजपा मण्डल गढ़फुलझर ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
14 अगस्त को भाजपा मण्डल गढ़फुलझर के कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान एवं जिलाअध्यक्ष रुपकुमारी चौधरी के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले 14 अगस्त को "विभाजन विभीषिका दिवस" के रूप मनाया। भाजपा मण्डल गढ़फुलझर में विभाजन के दर्द को याद करते हुए भाजपाजनों ने मौन रैली निकाली। 14 अगस्त 1947 को धर्म के नाम पर पाकिस्तान भारत से अलग होकर एक देश बना जो आज भी हम सब देशवासियों के हृदय में चुभन महसूस होती है,
जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि भारत का विभाजन देश के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं था इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है।भारत पाक विभाजन की यह घटना उस समय की सबसे बड़ी त्रासदी थी। धर्म के नाम पर लाखों लोगों को विस्थापित होना पड़ा, दंगे फसाद में लाखों लोगों कि हत्या कर दी गई, इस घटना को एक विभिषिका के रूप में याद करते हुए मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मण्डल मुख्यालय गढ़फुलझर के चिमरकेल चौक से हाथों में तख्तियां लिए हुए शहीद गौतम पांडे स्मारक से होते हुए प्रतिमा स्थल तक एक मौन जुलूस निकाला। जिसमें जिले के उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष माधव साव, माटीकला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, महामंत्री नरेन्द्र साहु, उपाध्यक्ष सुंदरमणी मिश्रा, मंत्री गौरचंद प्रधान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ सोमनाथ पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा,अनु.जाति मोर्चा अध्यक्ष रामकुमार सिंह, बसंत प्रधान, रोहिदास, चंद्रमणि बुड़ेक,तिलक जगत, प्रहलाद बारीक, नितीश सिदार,त्रिनाथ सिदार,मंथीर बारीक, बिनोद प्रधान सहित अनेक कार्यकर्ता एवं भाजपाजन उपस्थित थे। उक्त जानकरी भाजपा मंडल गढफुलझर के मीडया प्रभारी गोवर्धन कैवर्त के द्वारा दी गई।