बसना : गिल ढाबा के पास गलत साईड से आ रही बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, बाइक सवार गम्भीर
बसना थाना अंतर्गत एनएच 53 रोड गिल ढाबा के पास गलत साईड से आ रही बाइक ने मारी जोरदार ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
प्रेमचंद पटेल ने पुलिस को बताया कि वह खेती किसानी का काम करता है एवं ग्राम सरपंच है । 16 अगस्त 2022 को वह अपने गांव में था उसका चचेरा भाई अमृत लाल पटेल अपने प्लेटिना मो0सा0 क्रं0 CG 06 GG 0367 में अपने लडकी को छोंडने पिथौरा गया था कि करीबन एक बजे सूचना मिला कि एनएच 53 गिल ढाबा बसना के पास एक्सीडेंट हो गया है सूचना पर वह तत्तकाल बसना पहुंचा उसका भैया अमृत लाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती किये थे जिसे सिर एवं सिने में काफी गंभीर चोंट लगा है जिसे रिफर करने पर अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में भर्ती किये हैं ।
पुछताछ पर बताया कि पिथौरा से बसना आते समय सामने गलत साईड से आ रही मो0सा0 क्रं CG06GG4266 का चालक अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । वह घटना स्थल गिल ढाबा के पास पहुंच कर देखा तो दोनो मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हालत में पडा है । मो0सा0 क्रं CG06GG4266 का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट करने से उसके भैया अमृतलाल पटेल को चोंट लगा है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो0सा0 चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।