सरायपाली : घर के सामने अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 03 गिरफ्तार
सरायपाली क्षेत्र के ग्राम बाराडोली निवासी सुशील चौहान आरोपी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 90 ML देशी प्लेन शराब कीमती 100 रू. एवं 02 नग डीस्पोजल को जप्त किया गया.
इसी तरह ग्राम लिमउगुडा का निवासी उत्तर कुमार साहू आरोपी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 90 ML देशी मशाला शराब कीमती 100 रू. एवं 02 नग डीस्पोजल को जप्त किया गया.
इसी तरह ग्राम भोथलडीह की निवासी आरोपी मेचोबाई तांडी द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 130 ML देशी प्लेन शराब कीमती 200 रू. एवं 02 नग डीस्पोजल को जप्त किया गया.
उपरोक्त तीनो आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 36(क)-LCG आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया ।