सिंघोड़ा : पुरानी रंजीश को लेकर बेटा बहु ने हाथ मुक्का व पत्थ... - CG Sandesh

सिंघोड़ा : पुरानी रंजीश को लेकर बेटा बहु ने हाथ मुक्का व पत्थर से की मारपीट

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत ग्राम खम्हारपाली में पुरानी रंजीश को लेकर बेटा बहु ने हाथ मुक्का व पत्थर से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

आनंद कुमार चौहान ने पुलिस को बताया कि वह वन विभाग से रिटायर्ड है । उसके दो पुत्र है उसका बडा पुत्र घनश्याम चौहान अपने पत्नि के साथ 18 सालो से अलग रहकर अपना जीवन व्यापन करता है । उसका घर और उसके बेटे का घर लगा हुआ है उसके द्वारा अपने जमीन पर मोटर पंप लगाया है जो पूर्व में घनश्याम एवं उसके पत्नि के द्वारा वाद विवाद करने से बंद कर दिया था जो कि 16 अगस्त 22 को उसके चाचा के यहा छट्टी का कार्यक्रम था गांव के गनेश्वर एवं अन्य लोग वहा पर भोजन बनाने के लिए आये थे जो पानी की मांग करने पर उसके द्वारा अपने मोटर पंप को चालु किया तो उसका बडा पुत्र घनश्याम एवं पुत्रबहु सबीया चौहान पुरानी रंजीश को लेकर उसे मां बहन की अश्लील की गाली गलौज की गाली गलौज कर एक राय होकर मारपीट किये है एवं सबीया द्वारा अपने हाथ मे रखे पत्थर जैसे कोई वस्तु से उसके सिर में फेंक कर मारा है खुन बह रहा था एवं जान से मारने की धमकी देकर चला गया। घटना को गांव के गनेश्वर, शरद कुमार ने देखा व सुना है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें