महासमुन्द : मेरे आदमीयों को जेल भेजवाये हो कहकर हाथ मुक्का व... - CG Sandesh

महासमुन्द : मेरे आदमीयों को जेल भेजवाये हो कहकर हाथ मुक्का व डंडे से की पिटाई

महासमुन्द थाना अंतर्गत वार्ड नं 07 अम्बेडकर भवन में मेरे आदमीयों को जेल भेजवाये हो कहकर हाथ मुक्का व डंडे से की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

करण रामटेके ने पुलिस को बताया कि वह नयापारा महासमुन्द का रहने वाला है, बी.ए प्रथम वर्ष का छात्र है, 14 अगस्त 2022 के रात्रि 08.45 बजे में उसके घर के सामने अम्बेडकर भवन में झंडा फहराने के लिये मोहल्ले के अतुलेश मेश्राम, भुवन डोंगरे , अजय लहरे एवं अन्य मोहल्ले वासियों के साथ साफ सफाई करने के लिये गये थे उसी समय दीपक ठाकुर, बसंत सूर्या, मोन्टू, बंटी चौहान अम्बेडकर भवन में आये और पूर्व में हुये झगडा विवाद की बात को लेकर दीपक ठाकुर द्वारा मेरे आदमीयों को जेल भेजवाये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गुफ्तार किया एवं उसके साथ आये बसंत सूर्या, मोन्टू, बंटी चौहान के द्वारा एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गालियाँ देते जान से मारने की धमकी दिये और दीपक ठाकुर एवं बंटी चौहान के द्वारा अपने हाथ में रखे डंडे से उससे मारपीट किये तथा उनके साथियों के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है, जिससे उसके दोनों हाथ एवं सिर में चोट लगा है। जिसका ईलाज उसने अकालपुरख अस्पताल में ईलाज करवाया है, दीपक ठाकुर एवं उनके साथियों के द्वारा जान से मारने की धमकी देने से वह बहुत डर गया था ।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें