बसना : पंचायत भवन में हफ्ते भर तक लटकता है ताला, जनपद मुख्या... - CG Sandesh

बसना : पंचायत भवन में हफ्ते भर तक लटकता है ताला, जनपद मुख्यालय से 3 किलोमीटर दूर है गाँव.

पंचायत भवन में हफ्ते भर से भी अधिक दिन तक लटकते ताले से ग्रामीण परेशान हैं, गाँव में कई लोगों को पेशन नही मिलने से उन्हें भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी एवं उनका लाभ नही मिल पाने से वे असमंजस की स्थिति में है. सचिव अपनी कार्यशैली से शासन प्रशासन का नाम धूमिल करने से कही भी बाज नहीं आ रहे हैं.

मामला ग्राम पंचायत बरगांव का है, जो बसना जनपद मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर की दुरी पर स्थित है. जनपद मुख्यालय के समीप होने के बाद भी सचिव को कार्यवाही का कोई भय नहीं है, और सचिव अपने मनमर्जी से कभी हफ्ते तो कभी 15 दिन में पंचायत मुख्यालय पहुँचते हैं.

इनकी इस मनमर्जी से ना केवल ग्रामीण बल्कि ग्राम पंचायत की सरपंच भी परेशान है, सचिव की वजह से पंचायत में पैसे आने में देरी होती है. जिससे योजनाओं का क्रियान्वयन भी देरी से होता है. ग्राम पंचायत में अब भी गौठान का कार्य पूरा नहीं हुआ है. जिससे ग्रामीणों को गोधन न्याय योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

कई ग्रामीणों ने बताया कि विगत 6 माह से उन्हें पेंशन की राशि नही मिली है. सचिव हफ्ते 15 दिन में एक बार पंचायत आते हैं. और कई बार जब उन्हें फ़ोन लगाया जाता है तो उनसे संपर्क भी नहीं हो पता.

वहीं गाँव की सरपंच का कहना है कि मेरे द्वारा जब भी सचिव को फ़ोन किया जाता है तो पंचायत में होना बताया जाता है.

वहीं आज जब मौके पर सचिव नहीं मिले और काफी देर बाद जब उनसे संपर्क हो पाया तो उनका कहना था कि मेरा गाँव 10 किलोमीटर दूर है.


अन्य सम्बंधित खबरें