स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के प्रवेश की अ... - CG Sandesh

स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ायी गयी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा छात्रहित में मण्डल की मान्यता प्राप्त शालाओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के प्रवेश की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 अगस्त 2022 तक कर दिया है। नियमानुसार प्रवेश के लिए संबंधित शालाओं के प्राचार्यों को अधिकृत किया गया है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा पूर्व में मान्यता प्राप्त शालाओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 तक निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव की अनुमति से 16 अगस्त 2022 तक प्रवेश दिया जाना था। जिसे छात्रहित को ध्यान में रखते हुए बढ़ाकर अब 31 अगस्त 2022 कर दिया गया है।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें