गोबर खरीदी में अनियमितता की शिकायत के बाद जनपद सीईओ निलंबित - CG Sandesh

गोबर खरीदी में अनियमितता की शिकायत के बाद जनपद सीईओ निलंबित

गोबर खरीदी में अनियमितता सहित अन्य कार्यों में अनियमितता की शिकायत के बाद कमिश्नर श्याम धावड़े ने भोपालपट्टनम जनपद पंचायत के सीईओ विजय नारायण तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बीजापुर जिले के कलेक्टर राजेंद्र कटारा द्वारा भोपालपट्टनम जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजय नारायण तिवारी के विरुद्ध गौठानों में वास्तविक खाद उत्पादन का प्रतिशत कम होने, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कार्यो को समय पर पूर्ण नहीं करने, बजट समय पर प्रस्तुत नहीं करने एवं अन्य अनियमितताओं के संबंध में जानकारी देते हुए दंडात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी. कमिश्नर धावड़े द्वारा शासकीय सेवक के रूप में तिवारी के कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम -3 के विपरीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सिविल सेवा ( वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) 1966 के नियम 9( क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन अवधि में तिवारी का मुख्यालय कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, दंतेवाड़ा, जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वान भत्ता की पात्रता होगी.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें