अगले 24 घंटो के दौरान महासमुंद सहित छत्तीसगढ़ के कई ज़िलों में भारी बारिश होने की सम्भावना
कलेक्टर ने ज़िले में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने के दिए निर्देश
महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकांश ज़िलों में भारी भारी से अति भारी संभावना जतायी है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के दौरान लिए अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसे कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने महासमुंद ज़िले में संभावित भारी बारिश को देखते हुए ज़िला आपदा प्रबंधन को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने 24 घंटे आपदा कंट्रोल रूम चालू रहे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
केंद्रीय मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है और भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बताया कि ओडिशा में कम दबाव का एक क्षेत्र बनने से अगले दो दिनों में मूसलाधार बारिश होने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है जिससे कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है।