सर्व यादव समाज सरायपाली ने छात्रावास निर्माण हेतु पवित्र भूमि पूजन का कार्यक्रम रखा
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज सरायपाली के तत्वाधान में छात्रावास निर्माण हेतु पवित्र भूमि पूजन का कार्यक्रम वार्ड नंबर 9 झिलमिला में रखा गया। अतिथियों का स्वागत कीर्तन मंडली एवं बाजे गाजे आतिशबाजी के साथ किया गया। अतिथि सम्मान एवं पूजन कार्यक्रम रामचंड़ी भवन झिलमिला में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम यदुकुल के ईष्ट देव भगवान श्री कृष्ण का पूजा अर्चना पंडित अशोक दास मंत्रोपचार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत गीत कु.भावना यादव ने प्रस्तुत किया।
जिसके मुख्य अतिथि किस्मत लाल नंद (विधायक सरायपाली ,उपाध्यक्ष अनु.जाति प्राधि. छ.ग. शासन )अध्यक्षता अमृत लाल पटेल (अध्यक्ष नगर पालिका सरायपाली) विशिष्ट अतिथि पुष्पेंद्र पटेल (ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस) जितेंद्र सिदार( ग्रामीण अध्यक्ष भंवरपुर) गंगाराम पटेल ,विवेक अग्रवाल ( उपाध्यक्ष कृ.उ.मंडी सरायपाली)खीर चंद बारी,सुभाष प्रधान, गणेश चौहान ,प्रदीप गुप्ता( वरिष्ठ कांग्रेस नेता) दीपक साहू (सरपंच सेमलिया) भुनेश्वर साहू ,सुशील साहू ,मनोहर के कर कमलों से भूमि पूजन एवं इस पावन अवसर पर कदम वृक्ष का रोपण किया गया।नंद जी ने कहा यादव समाज एक सशक्त समाज है जिनकी भागीदारी आज देखने को मिल रहा है। भूपेश सरकार हर समय यादव समाज के साथ है।पटेल जी ने कहा यादव समाज यदुकुल के वंशज हैं 16 कलाएं इनमें विराजमान है। संरक्षक मलिक जी ने समाज का मांग पत्र विधायक जी को सौंपा।महोदय जी ने समाज के विकास के लिए 10 लाख राशि की घोषणा की। मनोज कुमार यादव जी ने भवन हेतु एक लाख राशि की घोषणा की।

इस अवसर पर विशिष्ट आगंतुक जगत राम यादव (केंद्रीय अध्यक्ष) ध्रुव मलिक( प्रबं.कार्य.लेखापाल) जगन्नाथ यादव(संरक्षक) चुंगी लाल यादव ,मनोज यादव, बरातु राम यादव, कृष्टो टाणी, हीराराम यादव ,मंगला यादव, राम लाल यादव: टीकाराम यादव ,शंकर साड ,करुणाकर यादव,कंगालु यादव,अनुपमा देवी ठेठवार,विजय यादव, (अध्यक्ष)अंजोर यादव ( उपाध्यक्ष)मदन दीप,बाबू लाल यादव, सादराम यादव,गांडा यादव ,यशवंत यादव, दीपक ठेठवार ,कौशिक राम यादव, मेहजर राम यादव, मुरली महार, हुकुम यादव,संजय यादव, विक्रम यादव(गुरुजी) ,ईश्वर यदु ,गोवर्धन यादव, सुरेंद्र यादव ,सुबोध धराई, गजेंद्र बांक, मोहन यादव ,फकीर यादव, ज्योति कुमार ठेठवार, ओमप्रकाश छत्रपति, विजय यादव, राजेश यादव,दुर्वादल दीप,शुरू यादव, सूरज ,वासुदेव मटारी, परशुराम यादव, संतोष यादव,शैलेंद्र यादव,विक्रम यादव, शुकदेव यादव ,मातृशक्ति में ममता ठेठवार, शांति दीप,बबीता दीप,विनोदिनी यादव,पार्वती यादव,अदिती यादव,उमा यादव,निर्मला यादव, समस्त पदाधिकारी,बड़ी संख्या में यादव बंधु एवं बच्चे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति कुमार ठेठवार ने किया। आभार प्रदर्शन ओम प्रकाश छत्रपति ने किया ।भंडारा प्रसाद ग्रहण कर समापन किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें