अधिक किराया लेने की शिकायत और परमिट शर्तो का उल्लंघन करने, यात्री बसों पर की गयी कार्रवाई
दो दिनों में 1 लाख 82 हज़ार से ज़्यादा समझौता शुल्क वसूल
निर्धारित दर पर ही किराया लिये जाने दी हिदायत
महासमुंद 20 अगस्त 2022/ आज शनिवार दूसरे दिन भी यात्री बसों का निरीक्षण जिला परिवहन अधिकारियों द्वारा , महासमुंद ज़िले के राजिम मोड़ / बागबाहरा रोड पर चेकिंग की गयी। ज़िला परिवहन अधिकारी श्री आर.के.ध्रुव ने जानकारी दी कि चेकिंग की कार्रवाई में महासमुंद के साथ सहायक परिवहन उप निरीक्ष श्री राजेन्द्र कुमार पटेल एवं प्रधान आरक्षक श्री कमल नारायण ठाकुर, श्री तुलाराम कश्यप, श्री मोहन कुमार कण्डरा योगदान सराहनीय रहा। 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है। साथ ही वाहन स्वामी / चालकों को समस्त वैध दस्तावेजों के साथ-साथ शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही किराया लिये जाने हेतु हिदायत दी गयी।
बीते शुक्रवार को हुई यात्री बसों एवं अन्य वाहनों से चेकिंग के दौरान 1 लाख 44 हज़ार रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया किया गया था। इन दो दिनों में 1,82,800 का समझौता शुल्क वसूल किया गया । मिली शिकायतों के चलते महासमुंद से बागबाहरा एवं महासमुंद से राजिम मार्ग पर अधिक किराया, बिना परमिट, बिना फिटनेस, बिना टैक्स, बिना बीमा के संचालित वाहनों पर कार्यवाही किया गया। चेकिंग के दौरान परमिट शर्तो का उल्लंघन करते पाये जाने पर 4 वाहनों से 20,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया।
बिना फिटनेस के संचालित 02 वाहनों पर कार्यवाही करते हुए 6000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। बिना प्रदूषण के संचालित 02 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए रू. 4,000 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया एवं अन्य अपराध के तहत कुल 05 वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 4,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया। इस तरह कुल 13 वाहनों से कुल 34,800 रुपए समझौता शुल्क वसूल किया गया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें