खेत जा रहा हूँ कहकर घर से निकला, जंगल में पेड़ पर लटकती मिली लाश
बालोद जिले के संजारी चौकी क्षेत्र के जंगल में एक व्यक्ति की लाश पेड़ पर फंदे से लटकती मिली. प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बंजारी निवासी गेंदलाल मंडावी (50) खेत जा रहा हूँ कहकर घर से निकला था. जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी.
शनिवार को खेत से लगे जंगल के एक पेड़ पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें