सरायपाली : मोटर सायकल को पीछे से मारी जोरदार ठोकर, एक घायल - CG Sandesh

सरायपाली : मोटर सायकल को पीछे से मारी जोरदार ठोकर, एक घायल

सरायपाली थाना अंतर्गत हरीलछापर राईस मिल के पास मोटर सायकल को पीछे से मारी जोरदार ठोकर, एक घायल जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुरीत नेताम ने पुलिस को बताया कि वह बसना का रहने वाला है. 16 अगस्त 22 को वह अपने ससुराल ग्राम पिलवापाली गया था सास मोहन कुंवर की तबीयत खराब होने पर 17 अगस्त 22 के शाम को अपने ससुर की मोटर सायकल क्र. CG 06 G 5597 HF डिलक्स से भवंरपुर जा रहा था मोटर सायकल को वह चला रहा था तथा उसकी सास मोहन कुंवर पीछे बैठी थी 05 बजे के आसपास वे लोग हरीलछापर राईस मिल के पास पहुंचे थे कि पीछे की ओर से मोटर सायकल क्र. CG 06 K 1217 प्लेटिना का चालक चैतराम उरांव निवासी सागुनढाप थाना सांकरा अपने मो0सा0 को काफी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाते आया और पीछे से आकर मो.सा. को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया तथा वे दोनों सड़क पर गिर गये एक्सीडेंट होने से उसके सास मोहन कुंवर के सिर चोट आयी तथा बेहोश हो गयी थी तुरंत 108 वाहन को फोन किया जिससे में मोहन कुंवर व आरोपी चालक तुरंत CHC सरायपाली से गये थे दुर्घटना से उसके सास के सिर व दोनो हाथ पीट कमर में चोट लगा है उसे चोट नहीं है.

घटना को आसपास रोड़ पर चलने वाले लोगों ने देखे व उठकर 108 वाहन बैठाये थे मामले की शिकायत पर पुलिस ने चैतराम उरांव प्लेटिना का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें