महासमुंद : महिला सरपंच और उप सरपंच ने लिखवाई एक दुसरे के विरुद्ध मारपीट और गाली गलौच की रिपोर्ट
महासमुंद जनपद के ग्राम पंचायत बेलसोण्डा में महिला सरपंच और उप सरपंच में मारपीट गाली गलौच होने से पुलिस में काउंटर मामला दर्ज करवाया गया है.
बेलसोण्डा की सरपंच भामिनी चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि हूलसी चद्राकर व जितेंद्र चंद्राकर द्वारा बार-बार पंचायत की मिटिंग में उपस्थित होकर गाली गलौच करता है तथा लड़ाई झगड़ा करता है. जिसके लिए पुलिस बल मुहैया कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था.
दिनांक 20.08.2022 को शासन के आदेशानुसार ग्राम पंचायत में ग्रामभा का आयोजन किया गया था. जहाँ एजेंडा बिंदू समाप्ति पश्चात हुलसी चंद्राकर व जितेंद्र चंद्राकर द्वारा बेवजह गाली गलौच करते हुए लड़ाई झगड़ा करने लगा जितेंद्र चंद्राकर द्वारा भरी सभा मे सरपंच पर हाथ उठाते हुये अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अन्य अपशब्दों का प्रयोग करते रहे और हुलसी चद्राकर द्वारा भी टेबल पर रखे सामानों को पकड़ कर मारने लगे तथा नेम प्लेट से भी फेक कर मारे है, तथा हुलसी चंद्राकर द्वारा हाथापाई करने लगा. भामिनी चंद्राकर ने बताया कि उसके हाथ में चोटे आई है. उक्त घटना का विडियो मौजुद है.
वहीं बेलसोंडा की उप सरपंच हुलसी चन्द्राकर ने बताया कि दिनांक 20.08.2022 के दोपहर करीब 12/00 बजे ग्राम पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन हुआ था जिसमें वह सम्मिलित होने गई थी. तभी वह ग्राम सभा के दौरान करीब 03/00 बजे पंचायत में आवक जावक राशि और ग्राम विकास के लिये आये हुये राशि, ग्राम स्वछता हेतु राशि के संबंध में ग्राम सरपंच भामीनी चन्द्राकर से पूछी तो वह तु कौन है पूछने वाली तेरा कोई अधिकार नही है, मैं सरपंच हू, चाहू तो बताऊ या ना बताऊ.
जिसपर हुलसी चन्द्राकर ने कहा कि मैं भी इस गांव की उप सरपंच हूं, मुझे जानने का पूरा अधिकार है। तब सरपंच के द्वारा उसे अश्लील गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दी और बांया हाथ की कलाई को मरोडते हुये हाथ मुक्का से मारपीट की.
हुलसी चन्द्राकर ने बताया कि भामीनी चन्द्राकर के द्वारा पूर्व में भी उसे हिसाब किताब की बात लेकर मुझसे रंजीस रखते हुये उसे तथा मेरे पति जितेन्द्र चन्द्राकर को मारने तथा झूठी शिकायत में फंसाने की धमकी देते रहती है. जिससे वह परेशान हो गई है.
मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.