महासमुंद : प्लम्बर, उसकी पत्नी और माँ से की मारपीट, ट्रक से कुचलने की दी धमकी
महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम जीवतरा से एक व्यक्ति द्वारा प्लम्बर, उसकी पत्नी और उसकी माँ के साथ मारपीट करने तथा ट्रक से कुचलने की धमकी देने का मामला सामने आया है. मारपीट से तीनों घायल हो गये. मामले की शिकायत प्लम्बर दीपक साहू ने महासमुंद थाने में दर्ज करायी गयी.
दीपक ने अपनी शिकायत में बताया है की 21 अगस्त की शाम करीब 06:30 बजे अपने घर मे था, गली में हो हल्ला चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकला. बाहर में टंकी बनाने वाले लोग बैठे थे और गांव का टीकम साहू बैठा था.
दीपक ने टंकी बनाने वाले को पुछा क्या हो गया, तो इतने मे टीकम साहू ने तुम कौन होते हो पुछने वाला कहकर मां बहन की गंदी-गंदी गाली देने लगा, जिसे दीपक ने मना किया तो टीकम साहू हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा, जिसे देख कर दीपक की पत्नि गिरजा बाई साहू एवं मां पुन्नी बाई साहू आयी और बीच बचाव करने लगी तो उन लोगो को भी हाथ मुक्का, लात से मारपीट किया तथा ट्रक में तुझे कुचल दुंगा कहकर धमकी दिया है. मारपीट से दीपक के पेट, पीठ मे चोट लगा है तथा उसकी मां, पत्नि को भी चोटे लगी है. उन्हें 112 वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल महासमुन्द ले जाया गया. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीकम साहू के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है.