छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली 2 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर समस्त विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने 2 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन का पुनः आगाज किया। केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से प्रदान करने एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता प्रदान करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी पूरे प्रदेश के हड़ताल रत हैं ।यह चरणबद्ध आंदोलन विधिवत प्रथम चरण, द्वितीय चरण, तृतीय चरण 25 से 29 जुलाई तक काम बंद- कलम बंद हड़ताल में रहे। एक तरफ केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत से बढ़ाकर 38 प्रतिशत कर दी है। वहीं राज्य सरकार 22 से 6 प्रतिशत बढ़ाकर 28 की है।लेकिन 6 प्रतिशत देय तिथि का कोई उल्लेख नहीं है ।
कर्मचारियों का जुलाई 2020 से एरियर्स राशि भी लंबित है। राज्य सरकार के बेरुखी रवय्ये एवं हठधर्मिता से कर्मचारी अधिकारी आक्रोशित होकर चतुर्थ चरण के तहत 22 अगस्त 2022 से अनिश्चितकालीन आंदोलन के प्रथम दिवस मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ रजिस्टार आफिस के सामने किया। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सरायपाली के संयोजक चंद्रहास पात्र , अध्यक्ष किशोर कुमार रथ एवं समस्त संगठनों के अध्यक्षों के नेतृत्व में आंदोलन की अगुवाई की गई।
उद्बोधन की कड़ी में चंद्रहास पात्र, अनिल पटेल, मनोज राय, रुपानंद पटेल ,किशोर कुमार रथ, राजाराम पटेल ,सुरेश पटेल, दुर्गेश शुक्ला, प्रमोद प्रधान ,मनीषा चौधरी ,देवेंद्र इंगोले, सविता साहू, आर एल व्यवहार ,टंकेश्वर जायसवाल ,शैलेंद्र कुमार नायक, दुर्वादल दीप ,रेखा पुरोहित, सेवा शंकर साहू, पीके ग्वाल, किशोर पटेल, नेहरू लाल चौधरी, एस सी चौधरी, के के भाई, टी आर टिकुलिया ,अमृतलाल साहू, शौकी लाल भोई, प्रवीण प्रधान, पूर्णानंद पाणिग्राही ने हुंकार लगाई कार्यक्रम का संचालन सुंदर लाल डडसेना एवं राजाराम पटेल ने किया। प्रथम दिवस का समापन राष्ट्रगान से किया गया।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें