नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने बसना विधानसभा की ब... - CG Sandesh

नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी संदीप शर्मा ने बसना विधानसभा की बैठक ली

आज महासमुंद जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के आवास में बसना विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी सम्माननीय संदीप शर्मा जी ने उपस्थित होकर बसना विधानसभा के पांचों मंडल के अध्यक्ष , महामंत्री जिले एवं प्रदेश के मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक ली एवं सभी कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त की साथ ही आगामी 24 तारीख के मुख्यमंत्री निवास घेराव के कार्यक्रम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी पांचों मंडल अध्यक्षों से व्यक्तिगत रूप से मुखातिब होते हुए सभी मंडलों के बारे मे विस्तृत जानकारी एकत्रित किये और आगामी दिनों के कार्यक्रम के विषय मे सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए और स्वयं मंडलो एवं शक्तिकेन्द्रों के बैठकों में उपस्थित रहने की बात कही ।

महासमुंद जिले के प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही जी ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी 24 तारीख को मुख्यमंत्री आवास घेरने के विषय मे आवश्यक जानकारी एवं दिशा निर्देश दिए साथ ही महासमुंद जिले में आयोजित होने वाले *गंगा जल के सम्मान में भाजपा मैदान में* जो छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों ने गंगा जल हाथ मे लेकर झूठी घोषणा पत्र जारी कर छत्तीसगढ़ में सरकार बनाई उस घोषणा पत्र को लेकर स्थानीय विधायकों को गंगा जल कलशयात्रा निकालकर उनके द्वारा किये गए घोषणाओं के विषय मे हर बूथ के भाजपा कार्यकर्ता याद दिलाने के लिए कलश यात्रा निकालेंगे और कलश को विधायक को समर्पित करेंगे।पाणिग्राही जी नेइस कार्यक्रम को सुचारू ढंग से सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विशेष मार्गदर्शन एवम दिशा निर्देश दी।

इसके पूर्व जिलाध्यक्ष  रूपकुमारी चौधरीजी ने बैठक की प्रस्तावना रखी, संचालन जिले के उपाध्यक्ष रमेश अग्रवालजी ने किया और आभार जिले के उपाध्यक्ष जितेन्द्र त्रिपाठीजी ने व्यक्त की। उक्त बैठक में पूर्व विधायक सरायपाली त्रिलोचन पटेल  ,  अरविंद ठाकुर , सांसद प्रतिनिधि सतपाल छाबड़ा , एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक डॉ एन. के.अग्रवाल , भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीयूष मिश्रा , वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी , अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला संयोजक डॉ. अखिलेश भोई , मंडल अध्यक्ष बसना अनिल अग्रवाल , मंडल अध्यक्ष गढ़फुलझर माधव साव जी , मंडल अध्यक्ष पिरदा श्री हरप्रसाद पटेल जी , मंडल अध्यक्ष सांकरा श्री कृष्ण कुमार साहू जी , मंडल महामंत्री पिथौरा श्री आशिष शर्मा जी , मंडल अध्यक्ष बसना द्वय अभिमन्यु जायसवाल, जन्मजय साव , रामलाल मलिक ,गढ़फुलझर मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष अरविंद मिश्रा , गढ़फुलझर मंडल कोषाध्यक्ष भरत ठाकुर , मंडल महामंत्री गढ़फुलझर प्रहलाद साहू , पूर्व महामंत्री राजेन्द्र पटेल , जीलास्वाध्याय प्रभारी दीपेश मिश्रा , भाजपा मंडल गढ़फुलझर अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते जी , मनोज अग्रवाल , राजकुमार पटेल , जयनारायण पटेल , इम्मामुद्दीन , नवीन कुमार साव , मनीराम निषाद , महेंद्र सिंह अरोरा , लोकनाथ डड़सेना , एन. एल.भोई , भूपेंद्र साहू , नन्दकुमार चौधरी , पुनीत लाल साव , रामलाल मलिक , विकास बघेल , नरेन्द्र यादव , संजय अग्रवाल , नन्दकिशन साव , सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।



अन्य सम्बंधित खबरें