ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व सांसद चंदूलाल ... - CG Sandesh

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल के बारे में मुख्यमंत्री के दिए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवम पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल जी के बारे में मुख्यमंत्री के दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है उन्होंने कहा कि "खिसयानी बिल्ली खंभा नोचे " छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की चला चली की बेला है इसलिए उलूल जुलूल बयान बाजी कर रहे हैं सत्ता इनसे संभल नहीं रही! ढाई साल तक अपनी कुर्सी ही बचाने में लगे रहे ,विकास के कार्य ढप्प रहे जिसे पूरी प्रदेश की जनता देख चुकी है।

कांग्रेस सरकार ने जो जन घोषणा पत्र जारी किया था उसको नही निभा सकी जिसके चलते आज विभिन्न कर्मचारी अधिकारी संगठनो को सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। अनियमित, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मी को नियमितिकरण का झांसा दिया।

6% डीए देकर झुनझुना पकड़ाने का प्रयास कर्मचारी संघ को किया जिसे उन्होंने पूर्णतः नकार दिया। किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिक वर्ग सभी इस सरकार से त्रस्त हो चुके हैं।

छत्तीसगढ की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है यह भूपेश सरकार प्रदेश की जनता का विश्वास खो चुकी है और अब कांग्रेस सरकार की बिदाई का समय जनता तय कर चुकी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें