बसना : जान से मारने की धमकी देते हुए टंगीया की बेठ से मारपीट
बसना थाना अंतर्गत ग्राम छान्दनपुर में जान से मारने की धमकी देकर टंगीया की बेठ से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया है.
रघु भोई ने पुलिस को बताया कि बकरी पालन का कार्य करता है कि 21 अगस्त 22 को वह ढाबाखार गांव गया हुआ था 22 अगस्त के प्रात: करीबन 08.00 बजे गांव का पानी टंकी के पास पहुंचा था तभी गांव का पुरन भोई बस्ती तरफ से बकरी लेकर चराने जा रहा था जैसे ही पानी टंकी के पास पुरन भोई पहुंचा और उसे देखते ही लाल सिंग भोई का तरफदारी करते हो कहते हुऐ आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर टंगीया की बेठ से मारपीट करने लगा मारपीट करते देख गांव का अर्जुन भोई बिच बचाव कर छुडाया है। मारपीट करने से उसके सिर तथा बाया हाथ में चोंट लगी है।
पूर्व में भी पुरन भोई उसके साथ गाली गलौज, मारपीट की धमकी दिया था। पुरन भोई गांव का लाल सिंग और अभिषेक के साथ मारपीट कर चुका है। जिसका मामला चल रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।