बसना : लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते एक आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 22 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम भस्करापाली में रोड के किनारे लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड की कार्यवाही किया शराब पीने वाले पुलिस को देख कर भाग गए एवं शराब पीने का साधन देने वाला व्यक्ति पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिशुपाल पटेल पिता स्वर्गीय गौरीचंद पटेल उम्र 60 वर्ष ग्राम भस्करापाली चौकी भंवरपुर थाना बसन जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.
उक्त शराब को आरोपी द्वारा पेश करने पर 01. दो नग 180ml वाली देशी प्लेन शराब की शीशी मे 90,90ml भरी हुई देशी प्लेन शराब जुमला 180ml कीमती 80 रूपया, 02. दो नग डिस्पोजल गिलास को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर सील बंद किया गया.
आरोपी का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है ।