तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी ठोकर, युवक की दर्दनाक मौत, ससुराल जाने के लिए निकला था घर से
धमतरी
तेज रफ्तार ने फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। आज सुबह तकरीबन 9 बजे करेठा निवासी चंदू सतनामी घर से अपने ससुराल जाने के लिए निकला था। कुरूद -नयापारा राजिम मार्ग पर नारी के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दिया, हादसा इतना जबरदस्त था कि चंदू की घटना स्थल पर ही मौत हो गया।
ससुराल के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक कुरूद से नयापारा राजिम मार्ग पर नारी के पास ट्रक क्रमांक सीजी 04 एनएफ 4363 ने बाइक सीजी 05 एक्स 5785 को टक्कर मार दी। कुरूद पुलिस के मुताबिक हादसे में बाइक सवार धमतरी के करेठा निवासी चंदू सतनामी (55) के रूप में पहचान हुआ है।
मृतक चंदू अपने ससुराल जा रहा था। ट्रक में सीमेंट लोड है। सिर पर गंभीर चोट आने से खून अधिक मात्रा में बाहर निकल आया। जिससे उसकी मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर संतोष यदु (35) गाड़ी छोडक़र फरार हो गया था, जिसे कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कुरूद पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव का पंचनामा किया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। ट्रक व बाइक को जब्त कर थाने लाया।