बसना :  राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के पैसा को लेकर लकडी क... - CG Sandesh

बसना : राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के पैसा को लेकर लकडी के डंडे से मारपीट

बसना थाना अंतर्गत ग्राम तरेकेल में राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के पैसा को लेकर लकडी के डंडे से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

युधिष्ठिर निषाद ने पुलिस को बताया कि खेती मजदूरी का काम करता है। कि 25 अगस्त 2022 को उसके बडे भाई दीनबंधु निषाद के साथ धान का बोनस पैसा निकालने ग्राहक सेवा केन्द्र पिरदा(बसना) गये। वहां से 11000/रूपये (ग्यारह हजार रूपये ) निकाल कर घर वापस आये । घर में घुसने के पहले वह बोनस पैसा का बटवारा मांगा तो मेरे मोबाईल को ले गये हो कहकर पैसा नहीं दूंगा बोला। इस बात को वह अपनी पत्नि पुष्षा निषाद को बताया फिर वे दोनों पति-पत्नि आकर बडे भाई से पैसा मांगा। तब नहीं दुंगा बोला और मां बहन की गंदी-गंदी गाली देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट करते आंगन में रखे लकडी का डंडा उठाकर उसके सिर पर मारा जिससे चोट लगकर खून निकला है। दुबारा पैसा मांगने की बात किया तो तुझे जान से मार दूंगा कहकर धमकी देते हुये वहां से चले गये। घटना को उसके पडोसी भरत सिदार, महेन्द्र साहू देखे एवं सुने है।

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPCअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें