सरायपाली : पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत - CG Sandesh

सरायपाली : पानी में डूबने से व्यक्ति की मौत

सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम छीर्राबाहरा के डबरी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ग्राम छीर्राबाहरा निवासी परसराम सिदार पिता घासीराम उम्र 55 साल 25 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे डबरी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की सुचना छीर्राबाहरा निवासी पुरन्दर सिदार ने थाने में दी, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें