महासमुंद : जमीन की खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर से कराया नामांतरण
महासमुंद जिले से जमीन की खरीदी-बिक्री में धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी ने फर्जी हस्ताक्षर और फोटो लगाकर आवासीय जमीन का रजिस्ट्री कराया और अपने नाम में नामांतरण करा लिया. मामले की शिकायत एसडीओपी से की गयी, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.
शंकर नगर निवासी प्रार्थी शिवराज देवांगन ने अपनी शिकायत में बताया है की उनकी परिवर्तित भूमि खसरा नं 464/01 प्लाट नं 20/08 रकबा 1674 वर्ग फीट आवासीय जमीन है. रजिस्ट्री करने के लिए आवेदक शिवराज देवांगन के जगह पर आरोपी शंकर नगर निवासी कैलाश चंद्राकर पिता रेखुराम चंद्राकर ने अन्य व्यक्ति की फोटो लगाकर फर्जी हस्ताक्षर कर अंगूठा लगाया. उक्त आवासीय भूमि को अन्य आवेदक बनाकर उप पंजीयक कार्यालय में फर्जी ढंग से रजिस्ट्री कराया और नामांतरण भी करा लिया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी कैलाश चन्द्राकर के खिलाफ भादवि की धारा 420 के तहत अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया है.