महासमुंद : नियमितिकरण की मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
महासमुंद दिनांक 26 अगस्त 2022 छत्तीसगढ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बेनरतले । माननिय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के नाम से कलेक्टर निलेश खीरसागर के प्रति निधि डिप्टी कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को नियमितिकरण का ज्ञापन सौंपा गया। शासन प्रशासन को हमारी मुख्य मांग नियमितिकरण( 62 वर्ष तक नौकरी की सुरक्षा) एवं सविदा "पुनरीक्षत वेतनबृद्धि करने के सबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। साथ ही ग्रेड पे, मानदेय स्थांतरण नीति, कर्मचारी भविष्य निधि, आवास सुविधा एवं अवकाश जेसे मुलभुत कर्मचारी सुविधा लागु नही हैं। साथ ही विभागों एवं योजनाओ के विभिन्न नियम/ शर्तो मे विभिन्ता है।
सामान्य प्रशासन एवं योजनाओं के लिए गठित समितियों की रिपोर्ट यथा शीग्र कर्म चारी हितो ध्यान में रखते हुए नीति निर्धारण किया जाय। राज्य शासन की सेवाओ में विभिन्न पदो पर सविदा नये वेतन बृद्धि प्रति 2 वर्षो के अंतराल में वृद्धि किया जा रहा था। वह भी 1 जुलाई 2021 में वृद्धि नही किये जाने कारण अप्राप्त हैं। 28 प्रतिशत के अधार पर महंगाई भत्ता दी जाये। 
कोश्लेन्द्र तिवारी राज्य अध्यक्ष छत्तीसगढ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बेनरतले जिला महासमुंद से रामगोपल खूँटे जिला संयोजक स्वास्थ्य , अभिषेक शर्मा एग्रीकल्चर, देवेन्द्र साहू, सुरेन्द्र चंद्राकर, राजेश सिंह ,अनुपमा दास, ए के साहू,ओंकार गुप्ता,योगेश चंद्राकर,सीमा पाल, परमेश्वर सेन, कोमल साहू, गौतम सिन्हा,केसरी सोंनवानी आदि उपस्थिति मे मुख्य मंत्री को ज्ञापन कलेक्टर को दिया गया.