नक्सलियों ने यात्री बस में की लूट, CRPF बेस कैंप का राशन उड... - CG Sandesh

नक्सलियों ने यात्री बस में की लूट, CRPF बेस कैंप का राशन उड़ाया

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में दिनदहाड़े नक्सलियों के द्वारा सीआरपीएफ पुलिस कैंप ले जा रहे राशन सामान को लूटने का मामला सामने आया है. नक्सलियों ने इस वारदात को बीजापुर और सीलगेर गांव के स्टेट हाईवे में अंजाम दिया है. 

बासागुड़ा थाने से करीब 5 किलोमीटर और सारकेगुड़ा CRPF कैंप से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने बंदूक की नोक पर यात्री बस को रोका. इसके बाद सभी यात्रियों को उतारकर बस में रखे CRPF बेस कैंप में जवानो के लिए ले जाए जा रहे राशन का सामान लूट लिया.

बस ड्राइवर के मुताबिक करीब 15 से 20 हथियारबंद नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. दरअसल कुछ महीने पहले ही बीजापुर से घोर नक्सल प्रभावित गांव सिलगेर तक जिला प्रशासन ने यात्री बस सेवा की शुरुआत की है.

इसी बस में सीआरपीएफ पुलिस कैंप के लिए राशन सामान ले जाया रहा था, इसकी सूचना मिलने के बाद नक्सलियों ने बस रोककर इसे लूट लिया. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं दिनदहाड़े नक्सलियों के द्वारा इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस के भी होश उड़े हुए हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी इसी यात्री बस से यहां मौजूद सीआरपीएफ बेस कैंप के लिए राशन सामान पहुंचाया गया है और पहले से ही नक्सली इसके लिए रेकी कर रहे थे. बासागुड़ा थाना और सरकेगुड़ा सीआरपीएफ कैंप के बीच नक्सलियों ने शनिवार दोपहर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया है. 

नक्सलियों ने रामपेटा गांव के पास बस को रुकवाया और यात्रियों को उतरने को कहा जिसके बाद सीआरपीएफ जवानों के लिए ले जा रही राशन सामान जिसमे आलू प्याज, टमाटर ,चावल, दाल की बोरिया और पनीर से भरी बोरी अपने साथ लूटकर ले गए.

हालांकि नक्सलियों ने बस ड्राइवर और यात्रियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया. दिनदहाड़े वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर इस इलाके में नक्सलियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करा दी है. वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है, फिलहाल इस लूट की घटना के बाद बीजापुर के एसपी आंजनेय वैषणव ने घटना की पूरी जानकारी लेने के साथ इलाके में सर्चिंग तेज कर देने की बात कही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें