खल्लारी : स्वीप्ट डिजायर कार ने ASI को मारी जोरदार ठोकर, मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सउनि तीर्थराज गुनेन्द्र पिता इंदल सिंह उम्र 53 वर्ष साकिन न्यू पुलिस लाईन राजनांदगांव वार्ड नं0 20,18 जिला राजनांदगांव का मर्ग जांच किया ।
मर्ग जांच के दौरान मृतक के पुत्र, गवाह से पुछताछ कर कथन लिया गया जिन्होने बताया कि 05 अगस्त 2022 को मृतक सउनि तीर्थराज गुनेन्द्र महासमुंद की ओर से अपने मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG 06 GL 2149 से वापस थाना खल्लारी आ रहा था कि रात्रि करीबन 09/30 बजे NH 353 रोड नवागांव मोड के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रही सफेद रंग की स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 HV 5914 के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे मृतक के सिर, पसली में चोट लगने से ईलाज के दौरान 06 अगस्त 2022 को रामकृष्ण केयर हास्पीटल रायपुर में मौत हो गया ।
सम्पूर्ण मर्ग जांच पर पाया गया कि आरोपी कार स्वीप्ट डिजायर क्रमांक CG 04 HV 5914 के चालक द्वारा तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मो0सा0 चालक सउनि तीर्थराज गुनेन्द्र को एक्सीडेंट करने से चोट लगने से ईलाज के दौरान मृत्यु होने से आरोपी चालक का कृत्य अपराध धारा 304 -A भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।