सरायपाली : बिना नंबर प्लेटिना वाहन ने मारी ठोकर, दो जख्मी
सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम बालसी आरा मिल के आगे बिना नंबर प्लेटिना वाहन ने मारी ठोकर, 02 जख्मी जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रवि डडसेना ने पुलिस को बताया कि 27 अगस्त 2022 को वह अपने मोटर सायकल होण्डा साईन वाहन क्रमांक CG 06 GS 2446 में भावेश मीणा को पीछे बिठाकर भंवरपुर जा रहे थे कि ग्राम बालसी आरा मिल के आगे पहुंचे थे कि उसी समय भंवरपुर तरफ से बिना नंबर प्लेटिना वाहन के चालक विजय रात्रे अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसे एवं भावेश को उसके मोटर सायकल सहित ठोकर मारकर एक्सीडेट कर दिया जिससे उसके दोनो पैर एवं दाहिने हाथ के उंगुली को चोट आया है एवं भावेश के दाहिने पैर के उंगलियों में चोट आया है। घटना को आसपास के लोग देखे सुने है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने बिना नंबर प्लेटिना वाहन का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।