CG News : मोबाइल में गेम खेलने के दौरान जीते 6 करोड़, युवक हु... - CG Sandesh

CG News : मोबाइल में गेम खेलने के दौरान जीते 6 करोड़, युवक हुआ किडनैप

डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र से एक युवक मोनीष वर्मा की अपहरण की खबर सामने आयी है. दरअसल कुछ समय पहले मोनीष वर्मा की दोस्ती आरोपी गिरीश कलार से हुई. गिरीश ने मोबाइल पर कोई पैसे जीतने का खेल खेलने के लिए मोनीष को 10 हजार महीने पर रखा था.
बताया जा रहा है कि मोनीष ने इस दौरान 6 करोड़ रुपए जीते और आरोप है कि इन्ही पैसों की वसूली को लेकर गिरीश ने युवक का अपहरण कर लिया. मामले में दो और शख्स सुजीत पाठक और जुम्मन का भी नाम सामने आ रहा है.

बताया जा रहा है कि सुजीत ने मोबाइल के इस खेल में 20 लाख इन्वेस्ट किए थे. अपहरण को लेकर परिजनों ने एसपी दफ्तर में शिकायत की है और युवक को खोजने की गुहार लगाई है. परिजनों का कहना है कि फोन पर 6 करोड़ रुपए की डिमांड की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें